भारत के दिग्गज और लीजेंडरी प्लेयर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंधे. अर्जुन तेंदुलकर की बीवी सानिया चंडोक एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं. अर्जुन तेंदुलकर की वाइफ सानिया चंडोक बला की खूबसूरत (Cricketers Beautiful Wives) हैं.
Arjun Tendulkar Wife Sania Chandok: सानिया चंडोक की खूबसूरती के चर्चे
सानिया अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं. वह अपने ग्लो को मेंटेन करने के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है जैसे Milagro Beauty, Nykaa Cosmetics, L’Oréal Paris, Lakmé, Maybelline New York और Colorbar. सानिया का एलिगेंट स्टाइल और नेचुरल ब्यूटी फैंस को काफी पसंद आता है.
Kuldeep Yadav Wife Vanshika Chaddha: वंशिका चड्ढा की सादगी भरी खूबसूरती
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2026 को मसूरी में अपनी प्रेमिका वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाई. दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. वंशिका चड्ढा क्रिकेटर कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं. दोनों कानपुर के निवासी हैं, और उनके घर की दूरी लगभग तीन किमी है. कुलदीप जहां लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, वहीं वंशिका श्याम नगर में रहती हैं.
वंशिका बेहद सिंपल और नेचुरल ब्यूटी (Cricketers Beautiful Wives) के लिए जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया या सुर्खियों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनकी सादगी और खूबसूरती लोगों को काफी पसंद आती है. शादी की तस्वीरों में भी उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा.
Prithvi Shaw Girlfriend Aakriti Agarwal: आकृति अग्रवाल का ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भी जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. उन्होंने 8 मार्च 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई की. 2 मई 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी आकृति अग्रवाल अपने परिवार के साथ यंग एज में ही मुंबई आ गई थी.
उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की पढ़ाई की है. आकृति एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डांस और लिपसिंक वीडियो पोस्ट करके की थी. आकृति अपनी फिटनेस, फैशन और स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं, और इंस्टाग्राम पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं.
