दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल खेलने का सपना खतरे में है. अब सूर्यकुमार यादव की सेना के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर से जीत ही सेमीफइनल के गणित को सरल बना सकती है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh Father) अपने पिता Khanchandra Singh की मेडिकल इमरजेंसी के कारण अपने घर वापस लौट गए हैं.
Rinku Singh News Today: IND vs ZIM मैच में इस वजह से नहीं खेल रहे रिंकू सिंह
स्टार बेटर रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी (Rinku Singh Family Emergency) के कारण उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर लौट चुके हैं. पिता Khanchandra Singh लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. इसी कारण वो 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं. रिंकू मंगलवार शाम को MA चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया की ट्रेनिंग सेशन में मौजूद नहीं थे, जबकि उनके बाकी टीममेट्स नेट्स पर मौजूद थे.
बता दें कि रिंकू ने ग्रुप स्टेज मैचों में 6, 1, 11* और 6* के स्कोर के बाद अब तक टूर्नामेंट में बड़ा स्कोर नहीं बनाया है. वह अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे.
अक्षर या संजू? किसे मौका देंगे कप्तान सूर्या
वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh News Hindi) की अनुपस्थिति में बेंच पर भारत के पास संजू सैमसंग और अक्षर पटेल का ऑप्शन है. अगर टीम इंडिया संजू सैमसन को दुबारा मौका देती है, तो इससे बैटिंग ऑर्डर में बदलाव होगा जबकि अक्षर के आने से टीम को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी मदद मिलेगी. अब यह कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर का फैसला है कि वह किसे मौका देते हैं.
IND vs ZIM: जिम्बाबे को हल्के में ना ले टीम इंडिया
ज़िम्बाब्वे ने 2004 की अनुभवी ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) टीम की याद दिला दी. ओमान और श्रीलंका के खिलाफ़ जीतने के बाद, फैंस उस जीत को नहीं भूल सकते जो ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हासिल की थी. जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया मैच कंगारुओं के लिए जीतना ज़रूरी था.
लेकिन ब्लेसिंग मुज़रबानी, ब्रेड इवांस जैसे बॉलर्स के सामने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी फीकी पड़ गई. यह पहली बार है जब ज़िम्बाब्वे ने किसी ICC इवेंट में शानदार क्रिकेट खेला है, अब सवाल यह है कि क्या ज़िम्बाब्वे इंडिया (IND vs ZIM T20 World Cup 2026) के खिलाफ़ इस जीत का सिलसिला जारी रख पाएगा.
