पाकिस्तान की जीत के साथ T20 World Cup 2026 Standing में बड़ा उलटफेर, ये 4 टीमें खेलेगीं सेमीफाइनल

T20 World Cup Semi Finalists: पाक की जीत के बाद ये 4 टीमें पहुंचीं सेमीफाइनल में
IN PICS: Pakistan cricket team ahead of clash against Sri Lanka

श्रीलंका के खिलाफ 5 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी है. सलमान अली आगा की टीम टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. ख़राब नेट रन रेट के कारण पाकिस्तान को घर-वासपी करना पड़ा है. वहीँ, अब टी 20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में से कुल तीन टीमों ने सेमीफाइनल (T20 World Cup 2026 Semi Final Teams) में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और नूज़ीलैण्ड शामिल है.

पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले श्रीलंका ने मेहमान टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया. सेमीफाइनल में एंट्री की उम्मीद लिए पाकिस्तान ने इस मुकाबले में शानदार शुरुआत की. शाहिबज़ादा फरहान की शतकीय पारी (100) और फखर जमान की 84 रनों की जुझारू पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दशुन शनाका के धुरंधर 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सके.

T20 World Cup Semi Finalists: भारत-वेस्टइंडीज मैच से मिलेगी सेमीफाइनल की चौथी टीम

सेमीफाइनल (T20 World Cup 2026 Semi Final Teams) की चौथी टीम कौन सी होगी? इसका जवाब रविवार, 1 मार्च 2026 को भारत-वेस्टइंडीज के मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा.

दोनों टीमों के लिए ईडन गार्डन में जीत अहम है. हालाँकि, टीम इंडिया अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना कर चुकी है. वहीं, वेस्टइंडीज को भी दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है. फ़िलहाल, पाकिस्तान के टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद अंक तालिका कुछ इस प्रकार है:

ICC T20 World Cup 2026 Points Table (Via Bing.com)