Arjun Tendulkar और Saaniya Chandhok की शादी की डेट हुई कन्फर्म, जानिए कितने पैसे होंगे खर्च

Arjun Tendulkar Wedding Date 5 March 2026 Guest List and More Details
IN PICS: Tendulkar family had the opportunity to meet Shri Rahul Gandhi to Arjun-Saaniya’s wedding

महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar अपनी मंगेतर सानिया चांदोक से 5 मार्च 2026 को मुंबई में विवाह करने जा रहे हैं. शादी का जश्न 3 मार्च 2026 से शुरू होगा, जबकि मुख्य विवाह समारोह 5 मार्च की शाम को आयोजित किया जाएगा.

तेंदुलकर परिवार ने सुरक्षा कारणों से ‘शादी कहाँ होगी?’ इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह समारोह दक्षिण मुंबई के किसी निजी आवास या हाई-सिक्योरिटी स्थल पर आयोजित किया जाएगा.

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding में कौन होंगे मेहमान?

Arjun Tendulkar Wedding Date का खुलासा होने के बाद अब सबकी नजरें उन अतिथियों पर रहने वाली है, जो अपनी उपस्थिति से इस शादी में चार चाँद लगाएंगे. तेंदुलकर परिवार, विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर द्वारा तय की गई अतिथि सूची में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं. इनमें राजनीतिक दिग्गज जैसे भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi, राष्ट्रपति Droupadi Murmu, गृह मंत्री Amit Shah और कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के शामिल होने की संभावना है.

इसके अलावा क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां जैसे Sourav Ganguly, VVS Laxman और MS Dhoni भी समारोह में शामिल हो सकते हैं. अर्जुन की वर्तमान आईपीएल टीम Lucknow Super Giants के खिलाड़ी तथा उनकी पूर्व टीम Mumbai Indians के साथी खिलाड़ियों का भी इस अवसर पर मौजूद रहने की संभावना है.

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Cost: अर्जुन-सानिया की शादी में कितने पैसे होंगे खर्च

बता दें कि तेंदुलकर परिवार अर्जुन-सानिया की शादी में करोड़ों रूपये खर्च कर सकता है. मेहमानों की फेहरिस्त और विशाल आयोजन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Cost 15-20 करोड़ रूपये हो सकता है. हालांकि, इस संदर्भ में कोई ऑफिसियल रिपोर्ट नहीं आई है.

कौन हैं सानिया चांदोक, जिसके साथ सात फेरे लेंगे अर्जुन

सानिया चांदोक एक प्रसिद्ध व्यवसायिक परिवार से संबंध रखती हैं. वह Ravi Ghai की पोती हैं, जो Graviss Group के चेयरमैन हैं. यह समूह लोकप्रिय ब्रांड्स जैसे Baskin Robbins, Brooklyn Creamery और Kwality Ice Cream का मालिक है।

सानिया ने London School of Economics से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वह एक प्रमाणित वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं। वह मुंबई में “Mr. Paws Pet Spa & Store LLP” नामक एक लग्जरी पेट स्पा की संस्थापक भी हैं।

अर्जुन और सानिया की मुलाकात कैसे हुई?

आपको बता दें कि सानिया, अर्जुन की बहन Sara Tendulkar की करीबी मित्र रही हैं. इसी दोस्ती के माध्यम से उनकी मुलाकात अर्जुन तेंदुलकर से हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई.

और पढ़ें: T20 World Cup 2026 में अफगानिस्तान को बड़ा झटका, कोच ने छोड़ा टीम का साथ