Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन-सोफी शाइन की शादी में इतने रुपए हुए खर्च?

Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding Cost
IN PICS: Shikhar Dhawan dancing with Sophie Shine during his wedding

भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding) ने दूसरी शादी कर ली है. दिल्ली में अपने न्यू पार्टनर सोफी शाइन के साथ शादी रचाई. दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे. बता दे कि दोनों 21 फरवरी को एक दूजे के हो गए. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने Shikhar Dhawan Wedding की फोटोज शेयर की. फोटोज़ में पूर्व भारतीय बल्लेबाज के शादी में कई क्रिकेटर्स की फैमिली और बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा भी शामिल थीं.

धवन-सोफ़ी की शादी में कितने पैसे खर्च हुए?

मालूम हो कि शिखर धवन और सोफी को पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में कई दफा एक साथ मैच देखते देखा गया था. मई 2025 में दोनों ने अपने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर दी थी. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, और एक- दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं.

पिछले महीने 12 जनवरी को दोनों ने सगाई की थी. अगर बात करें Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding Cost की तो, वेन्यू, ड्रेस, गेस्ट और आयोजन में तक़रीबन 5-6 करोड़ रुपए का खर्चा आया है. हालांकि, Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding से जुड़े बजट कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

कौन है सोफी शाइन?

मूल रूप से सोफी शाइन आयरलैंड की निवासी है. रिपोर्ट के मुताबिक उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड काफी अच्छा है. वो लिमरिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हुई, इसके बाद कैसेलरॉय कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की. उन्होंने यूएई के अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कार्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम किया है.

कितनी है सोफी शाइन की कुल नेट वर्थ

सोफी की संपत्ति उनके कॉर्पोरेट अनुभव की देन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ (Sophie Shine Net Worth) लगभग 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है. एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के तौर पर उनकी मासिक आय करीब 2.5 से 3 लाख रुपए (लगभग  $3000) है.