Arjun Tendulkar की शादी में क्यों नहीं दिखे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? सामने आई वजह

Arjun Tendulkar की शादी में क्यों नहीं दिखे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? सामने आई वजह
IN PICS: Invited guest at Arjun Tendulkar wedding ceremony

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन बंध गए. बताया जा रहा है कि यह कोई आम शादी नहीं है बल्कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी (Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding) एक हाई- प्रोफाइल शादी से कहीं अधिक है.

जहाँ एक तरफ गॉड ऑफ़ क्रिकेट के सुपुत्र अर्जुन हैं वहीं दूसरी ओर, सानिया एक सक्सेसफुल बिजनेस खानदान से नाता रखती हैं. मालूम हो कि सानिया अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त रही हैं, जिसकी वजह से उनका अर्जुन के साथ रिश्ता बन गया.

Why did Virat Kohli not attend Arjun Tendulkar Wedding: क्यों नहीं दिखे कोहली-अनुष्का

अतिथि सूची के अनुसार तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में ही होने के बावजूद अभी तक विरूष्का (Virat Kohli Anushka Sharma) की जोड़ी ने शादी में शिरकत नही की है.

दोनों का ही तेंदुलकर परिवार के साथ काफी गहरा रिश्ता है, दोनों का नाम अतिथि सूची में शामिल है. हालाँकि, Arjun Tendulkar और Saaniya Chandhok की शादी में कोहली-अनुष्का की गैर-मौजूदगी ने फैंस को हैरान किया है. बताते चलें कि विराट-अनुष्का की जोड़ी का अर्जुन की शादी में ना होने की एक वजह दोनों का बिजी शेड्यूल है.

गौरतलब है कि अर्जुन-सानिया की शादी में क्रिकेट के गलियारे से भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान, युसूफ पठान और टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने अपनी-अपनी पत्नियों और फैमली के साथ उपस्थिति से चार चाँद लगाए.

कौन हैं अर्जुन की नई पार्टनर सानिया चंडोक

अर्जुन तेंदुलकर की धर्मपत्नी सानिया चंडोक एक जाने-माने बिज़नेस परिवार से हैं. वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं, जिसके पास बास्किन रॉबिंस, ब्रुकलिन, क्रीमरी और क्वालिटी आइसक्रीम जैसे पॉपुलर ब्रांड हैं. सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है और वे वेटेरिनरी टेक्नीशियन सर्टिफाइड हैं. वह मुंबई में एक लग्ज़री पेट स्पा, मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर LLP की फाउंडर भी हैं.

अर्जुन के इस फैसले से काफी खुश है सचिन तेंदुलकर

बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुशी को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा,

” जब बेटा लड़की को घर लेकर आता है, परिचय कराने के लिए तब आपको यह पता चलता है कि बेटा वाकई में बड़ा हो गया है. यह दोनों (अर्जुन और सानिया) एक दूसरे के प्यार में पागल दिखते हैं.मुझे अपने बेटे पर गर्व है जीवन में उसे एक ऐसा साथी मिला है, जो उससे उतना ही प्यार करता है जितना वह उसे करता है, मुझे सानिया पर पूरा भरोसा है कि वह अर्जुन की मुश्किल परिस्थितियों में बखूबी साथ निभाएगी.”