- अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने T20 World Cup 2026 के दौरान ही टीम का साथ छोड़ दिया है.
- अफगान क्रिकेट ने ट्रॉट को ग्रुप स्टेज में कनाडा के खिलाफ जीत का फेयरवेल दिया.
- कप्तान राशिद खान ने पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर के लिए दिल छू लेने वाली बात कही.
राशिद खान (Rashid Khan) की अगुवाई वाली अफगानिस्तान ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 39वें मुकाबले में कनाडा को 82 रनों से मात दी. अफ़ग़ानिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट उनकी दूसरी जीत थी. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन लगाए, जिसके जवाब में कनाडा महज 118/8 रन ही बना सकी. लगातार चौथी हार के साथ कनाडाई टीम का T20 World Cup 2026 का सफर ग्रुप स्टेज तक ही सिमट गया.
‘अलविदा कहना मुश्किल लेकिन..’ जोनाथन ट्रॉट के लिए भावुक हुए राशिद खान
वहीँ, 82 रनों की जीत के साथ अफ़गान क्रिकेट ने मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट को शानदार फेयरवेल दिया. ट्रॉट के लिए अफगान क्रिकेट में बतौर कोच यह उनका आखिरी मैच था. जुलाई 2022 में अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट में कोच बनने के बाद पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कई उपलब्धियां अपने नाम की. एकदिवसीय विश्व कप 2023 में अफ़ग़ानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे बड़ी टीमों को धूल चटाई. वहीँ, टीम टी-20 विश्व कप 2024 में सेमीफइनल खेली.
ट्रॉट (Jonathan Trott) का अंतिम मैच कप्तान राशिद खान के लिए भावुक रहा. पोस्ट मैच प्रजेन्सेशन के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान ने कहा,
जोनाथन ट्रॉट ने अफ़गानिस्तान क्रिकेट को आज जिस मुकाम पर पहुँचाया है, उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बेहद मेहनत की है, अलविदा कह पाना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हम उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।
