T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, मिले इतने करोड़ रुपए

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया पैसों की बरसात, मिले इतने करोड़ रुपए
IN PICS: Rohit Sharma, MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Sanju Samson

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली टी-20 विश्व कप ट्रॉफी 2007 में जीती. वहीं, रोहित शर्मा के कप्तानी में टी-20 विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम किया. और अब तीसरी बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी- 20 विश्व कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है.

इस तीसरे विश्व कप की खास बात यह है कि यह विश्व कप भारत ने बिना किसी अनुभवी कप्तान के जीता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव का यह पहला विश्व कप है. वहीं, इस विश्व कप बेहद ख़ास भी है क्योंकि भारत को छोड़कर कोई भी टीम आज तक लगातार दो बार टी-20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है.

साथ ही, भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार ICC टूर्नामेंट जीता है. 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही चैंपियंस ट्रॉफी जीती, और 2026 में एक बार फिर न्यूजीलैंड को मात देकर, भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार ICC टूर्नामेंट व ट्रॉफी अपने नाम की.

T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन भारतीय टीम को मिले ढेर सारे रुपए

टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसाए हैं. ट्रॉफी के साथ T20 World Cup 2026 Prize Money के रूप में भारतीय टीम (T20 World Cup 2026 India Winning Amount) को 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.50 करोड़ रुपए) मिले हैं.
वहीं, अगर हम न्यूजीलैंड की बात करें तो उन्हें रनर-अप के रूप में 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.67 करोड़ रुपए) मिले हैं.

स्थान / पोजिशनप्राइज मनी (लगभग)
विजेता (Winner)₹27.50 करोड़
उप-विजेता (Runner-up)₹14.67 करोड़
सेमीफाइनल में हारने वाली टीम्स₹7.24 करोड़
5वें से 12वें स्थान वाली टीम₹3.48 करोड़
13वें से 20वें स्थान वाली टीम₹2.29 करोड़
IN TABLE: T20 World Cup 2026 Winning Amount for Each Team