टी विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड (IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal) को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
भारत ने संजू सैमसन की 89 एवं शिवम दुबे की 43 रनों की आतिशी पारी के बदौलत 7 विकेट गंवाकर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में, जैकब बेथल की शतकीय पारी (103 रन) इंग्लैंड को 246 रनों तक पहुंचा सकी. भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच को जीत का पूरा श्रेय दिया.
IND vs ENG 2026 Semifinal: Suryakumar Yadav ने फील्डिंग कोच टी दिलीप को दिया जीत का क्रेडिट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने (Suryakumar Yadav on T Dilip) इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप को दिया. पोस्ट मैच में ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए, Suryakumar Yadav ने कहा,
यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फ़ाइनल के लिए अहमदाबाद जाना लड़कों के लिए बहुत ख़ास है। मैंने हैरी से मज़ाक में कहा कि बताओ तुम्हारे ख़िलाफ़ हमें और कितने रन बनाने चाहिए। वे हमेशा मैच में बने हुए थे। चेज़ में भी लगातार बने रहे। लेकिन जिस तरह बुमराह, अर्शदीप और बाक़ी गेंदबाज़ों ने मैच को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था। यह एक ख़ास गेंदबाज़ी प्रदर्शन था। (अक्षर की कैचिंग के बारे में ) हमारे फ़ील्डिंग कोच टी दिलीप को भी थोड़ा श्रेय देना पड़ेगा। वह टीम के साथ काफ़ी मेहनत कर रहे हैंष मैं बहुत नर्वस था। अगर कोई मेरी हार्ट रेट चेक करता तो पता चलता कि यह आसानी से 160 के क़रीब होता
अब, टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के दहलीज पर खड़ी है. सूर्या एन्ड कंपनी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
