क्या हार्दिक पांड्या ने तोड़ा BCCI का No Family Rule? प्रेमिका Mahieka Sharma के साथ हर जगह आ रहे नजर

क्या हार्दिक पांड्या ने तोड़ा BCCI No Family Rule? प्रेमिका Mahieka के साथ हर जगह आ रहे नजर
IN PICS: Hardik Pandya spotted with girlfriend Mahieka Sharma at Ahmedabad airport.

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार सुर्खियों की वजह हार्दिक का गेम नहीं, बल्कि उनकी प्रेमिका महिका शर्मा है. दरअसल, हार्दिक-माहिका की जोड़ी टी20 विश्व कप 2026 में काफी महफ़िल लूटी है लेकिन माहिका का हार्दिक के साथ हर जगह दिखना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. ट्रोलर्स इसे BCCI No Family Rule का उल्लंघन बता रहे हैं.

क्या है BCCI No Family Rule?

BCCI का No Family Rule कहता है कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट और छोटे दौरों के दौरान अपनी पत्नियों और परिवार के सदस्यों को साथ ले जाने की अनुमति नहीं है. इन सख़्त नियमों के होते हुए भी, हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड (Hardik Pandya Girlfriend) महिका शर्मा को टीम होटल में देखा गया. नियमों के उल्लंघन करने के बावजूद BCCI ने अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की है.

हार्दिक-माहिका की जोड़ी हर जगह आ रही नजर

सोशल मीडिया के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हार्दिक और माहिका टीम की बस के सामने खड़े हैं. यह वीडियो भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान शूट हुई जब टीम इंडिया-पाकिस्तान से भिड़ने कोलंबो पहुंची थी.

इस वायरल वीडियो के वजह से BCCI Family Rule पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि खिलाड़ियों को छोटे दौरों और टूर्नामेंटो के दौरान टीम होटल या बायो- बबल के अंदर अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को लाने की अनुमति नहीं है.

बताते चलें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के एक अन्य वीडियो में माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) को हार्दिक पांड्या के साथ होटल परिसर में भी घूमते देखा गया.

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को भी सख्त आदेश दे रखा है. बोर्ड कहता है कि

यदि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों और साथी उनके साथ रहने का इरादा रखते हैं तो अपने खर्चे पर किसी अन्य होटल में अलग-अलग व्यवस्था करें। हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित है।

BCCI Family Policy में क्या-क्या प्रावधान हैं?

BCCI ने Cricketers Family Policy में कुछ संशोधित नियम लागू किए हैं, जिनके अनुसार परिवार केवल 45 दिनों से अधिक के दौरे पर ही खिलाड़ियों के साथ जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, उन्हें अधिकतम 14 दिनों तक ही उनके साथ रहने की अनुमति है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में मानदंडो के अंतर्गत नहीं आता, इसलिए मैचों के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार नहीं देखे गए हैं.

खिलाड़ियों के परिवारों को मैच देखने के लिए स्वयं व्यवस्था करनी होगी, लेकिन उन्हें टीम के होटल या आवास में प्रवेश नहीं मिलेगा. इस सख्त नियम का मुख्य कारण यह है कि खिलाड़ी मैदान में किसी भी बाधा के बिना पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.