Ishan Kishan Captaincy Salary: आईपीएल 2026 के आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भारतीय बल्लेबाज इशान किशन करेंगे, क्योंकि कप्तान पेट कमिंस पीठ की चोट से झुंझ रहे हैं. इसी वजह से टीम कोचस और अन्य सदस्यों ने यह फैसला लिया है कि जब तक पेट कमिंस पीठ की चोट से स्वस्थ होकर नहीं आते हैं, तब तक टीम का नेतृत्व ईशान किशन करेंगे.
पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने जा रहे ईशान किशन
इशान किशन के पास कप्तानी का काफी अनुभव है. वे घरेलू क्रिकेट में झारखंड का नेतृत्व करते हैं, और उन्हीं की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने 2016 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था, और कुछ दिन पहले ही इशान किशन के नेतृत्व में झारखंड ने 2025- 26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है.
सनराइजर्स के बाकी खिलाड़ी और दर्शक, यह उम्मीद लगा रहे हैं कि आईपीएल के पहले चरण में कप्तानी करते हुए Ishan Kishan टीम को एक मजबूत शुरुआत दे. और वे सिर्फ कप्तानी से ही नहीं ,बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम के लिए अहम भूमिका निभाए.
Ishan Kishan Captaincy Salary: IPL से बतौर कप्तान करोड़ों कमाएंगे ईशान
इशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद में 11.25 करोड़ (Ishan Kishan IPL 2026 Salary) की भारी राशि में खरीदा है. 93. 75 करोड़ रुपए के साथ किशन IPL की सर्वाधिक कमाई लीडर बोर्ड पर 20वें स्थान पर है. ईशान किशन ने आईपीएल के शुरुआत में 35 लाख रुपए कमाए है, यह राशि उन्हें गुजरात लायंस द्वारा 2016 में मिली थी.
वहीं अब SRH की कप्तानी मिलने के बाद ईशान तकरीबन 12 करोड़ रूपये (Ishan Kishan Captaincy Salary) के हक़दार होंगे. उनकी सैलरी का एक हिस्सा टीम के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा. अच्छा प्रदर्शन करने पर परफॉरमेंस बोनस भी मिलेगा. बता दें कि ईशान किशन के लिए सबसे पहले बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई थी लेकिन वे किशन के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते थे. ईशान 2018 से 2024 तक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेले.
पिछला सीजन रहा फ्लॉप
उपविजेता के रूप में आईपीएल 2025 में प्रवेश करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 निराशाजनक रहा था. टीम पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. अपने पहले मैच में सनराइजर्स ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस जीत के बाद टीम ज्यादा मैच नहीं जीत पाई.
सिर्फ छह जीत के साथ इस सीजन के क्वालीफाई की रेस से भी बाहर हो गई थी. ऐसे में अब ईशान किशन के लिए परिस्थितियों काफी कठिन है. फैंस ये देखने के लिए उत्सुक है कि कैसे ईशान किशन आगामी सीजन में टीम का नेतृत्व करेंगे.
